Vitamin D: विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण, स्त्रोत और शारीरिक फायदे!

Published by Anushka Chauhan on

Vitamin D: विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण, स्त्रोत और शारीरिक फायदे!

क्यों ज़रूरी है विटामिन डी?

आजकल की व्यस्त दिनचर्या में व्यक्ति ना ढंग से सो पाता है तथा ना ढंग से खा पाता है। ये हमारे शरीर को अत्यधिक नुकसान पहुंचाता है। इसी से आजकल लोग ज्यादा बीमार होते हैं।

विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है व हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है। कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल स्टोर्स पर कैप्सूल्स भी उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन करके हम अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। एक बात का विशेष ख़याल रखना चाहिए कि इन कैप्सूल्स का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।

 विटामिन डी के प्रकार

 

1.) विटामिन D2(एग्रो कैल्सी फेरोल)

विटामिन D2 मनुष्य के शरीर में नहीं होता है। यह विटामिन पौधों से प्राप्त किया जा सकता है। इस विटामिन का निर्माण पौधे सूरज की पराबैंगनी किरणों की उपस्थिति में करते हैं।

2.) विटामिन D3(कोलेकैल्सिफेरॉल)

इस विटामिन का निर्माण मनुष्य के शरीर में ही होता है। यह मनुष्य द्वारा सूरज की किरणों से प्रतिक्रिया होने से निर्मित होता है। इस विटामिन को हम मछली के सेवन से भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 विटामिन डी की कमी के लक्षण 

1.) ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप)

2.) थकान महसूस करना

3.) जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना

4.) शरीर में झुर्रियां पड़ना

5.) डिप्रेशन और तनाव  होना

6.) मांसपेशियां कमजोर होना

7.) डायबिटीज होना

8.) कैंसर का खतरा होना

9.) इम्यूनिटी कमजोर होना

10.) बच्चों में रिकेट्स रोग का होना

11.) हड्डियों का मुलायम होना

 

विटामिन डी की कमी से क्या होता है?

 Vitamin D

विटामिन डी की कमी होने पर हमारे शरीर की  इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती हैं और हम बहुत जल्दी थक जाते हैं। हमारा शरीर बहुत ही कमजोर महसूस करने लगता है। इसकी वजह से हम जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और हमारे शरीर की हड्डी एवं दांतों में दर्द बना रहता है।

 

किन लोगों में होती है विटामिन डी की कमी?

 

विटामिन डी की कमी आमतौर पर पोषण की कमी है जो हर तीसरे इंसान में देखी जा सकती हैं। यह बच्चों और वयस्क मनुष्यों दोनों में सामान्य रूप से होती है। यह उन लोगों में ज्यादा देखी गई है जो ज्यादातर बंद कमरों में रहते हैं। दूध, दही, मक्खन, घी इत्यादि का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करते हैं या नहीं करते हैं उनमें भी विटामिन डी की कमी पाई जाती है।

आजकल लोगों में पोषण की कमी ज़्यादा देखी जाती है क्योंकि वे फास्ट फूड या जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर व बाहर की वस्तुओं का अधिक सेवन करते हैं। ये नुक़सानदेह होती हैं। जो लोग बीमारी की वजह से बाहर नहीं निकल पाते या जो लोग नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं उनमें भी विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसी के साथ साथ गर्भवती महिलाएँ तथा शाकाहारी लोग जो अपने आहार में पोषण से भरपूर चीज़ों को शामिल नहीं करते हैं उनके शरीर में भी विटामिन डी की कमी पाई जाती है।

 

विटामिन डी कैसे प्राप्त कर सकते हैं

 

सूर्य के संपर्क में आने पर हमारे शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

अनेक प्रकार के विटामिन्स शरीर के लिए आवश्यक हैं तथा इनकी कमी से हमारे शरीर में कई रोग हो सकते हैं।

विटामिन डी को हम अनेक विशेष प्रकार की खाद्य सामग्रियों से प्राप्त कर सकते हैं।

शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने तथा विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हम निम्नलिखित इन चीज़ों को अपने आहार में शामिल हर सकते हैं-

1.) अंडा

2.) संतरा

3.) दूध

4.) मशरूम

5.) दही

6.) अनाज

7.) मीट

8.) मछली

Vitamin D

निम्नलिखित चीज़ों का सेवन करें

 

1.) अंडा 

अंडे की जर्दी में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है अतः हमें अंडा खाना चाहिए।

प्रतिदिन एक अंडा जरूर खाना चाहिए।

 

2.) दूध

दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं। भैंस और गाय के दूध में से गाय का दूध ज्यादा पौष्टिक होता है।

 

3.) मशरूम

बहुत से लोगों को मशरुम बिल्कुल पसंद नहीं होता है लेकिन यह फ़ायदेमंद होता है। हमें मशरूम खाना चाहिए। यह ठंड के मौसम में मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है। यह विटामिन b1, B2, B5, विटामिन C और विटामिन D का अच्छा स्त्रोत है।

 

4.) दही

हमें रोज दही का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे न केवल विटामिन डी एवं कैल्शियम ही प्राप्त होता है बल्कि इससे हाजमा भी ठीक रहता है।

 

5.) मछली

जो लोग नॉनवेज खाते हैं वे मछली को अपने भोजन में शामिल करके विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन  B12 भी होता है।

 

6.) संतरा 

वैसे तो लोग यह मानते हैं कि संतरा विटामिन सी का स्रोत है परंतु संतरा खाने से हमें विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है। अतः हमें संतरे को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

ब्रेन ट्यूमर क्या है – कारण, प्रकार और लक्षण (What is Brain Tumor? Causes, Types and Symptoms)

7.) साबुत अनाज

मूंग, चना  इत्यादि में विटामिन डी पाया जाता है। इसे रात में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह इसका सेवन करना चाहिए।

 

8.) ओट्स

ओट्स में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। यह हमारे द्वारा ग्रहण किए गए भोजन को पचाने में सहायक होता है।

 

9.) मीट

नॉनवेज के शौकीन लोग नॉनवेज का सेवन करते हैं जिससे उन्हें अच्छी मात्रा में विटामिन डी प्राप्त हो जाता है।

 

10.) धूप लें

सुबह की धूप हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लगभग आधे घंटे तक हमें धूप में बैठना चाहिए जिससे हमारे शरीर को धूप प्राप्त हो सके और विटामिन डी की कमी पूरी हो सके।

वैसे तो सूरज की किरणों में विटामिन डी पाया जाता है लेकिन इसके अत्यधिक संपर्क में रहने से सनबर्न तथा टैनिंग जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह केवल कुछ समय के लिए ही सूर्य की किरणों के संपर्क में रहें।

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.