Corn Benefits:किसी दवा से कम नहीं मकई का एक-एक दाना, जानें इसके सेवन के फायदे

Published by Anushka Chauhan on

sweet corn

Corn Benefits:किसी दवा से कम नहीं मकई का एक-एक दाना, जानें इसके सेवन के फायदे

Corn Benefits: उबले हुए मकई (स्वीट कॉर्न) से भरा गरमागरम कप या कोयले पर पकाया हुआ मकई (स्वीट कॉर्न) बरसात के दिन में लंबी सैर के लिए बिलकुल सही मालूम पड़ता है। यह जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हो सकता है! अपने अनोखे स्वाद, मीठेपन, और सुगंध के लिए यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। यह मक्के का हाइब्रिड रूप है और इसे शुगर कॉर्न के नाम से भी जाना जाता है।

यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो यह जानकार आपको खुशी होगी कि यह स्वादिष्ट सब्जी नए जमाने की सुपर डाइट का हिस्सा है। खाने की दुनिया में सलाद बनाने, पिज़्ज़ा टॉपिंग्स, शुगर सिरप इत्यादि बनाने में अब इसका उपयोग व्यापक तौर पर किया जाता है।आगे के सेक्शन में, आइए मकई (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग और साइड इफ़ेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Corn (स्वीट कॉर्न) के गुण

मकई (स्वीट कॉर्न) में बहुत सारे बायो एक्टिव तत्व होते हैं जिसके कारण इसमें निम्नलिखित गुण हो सकते हैं:

  • यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम कर सकता है (शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर सकता है)।
  • यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
  • यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट, लिपिड और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म को नियमित बनाने में मदद कर सकता है।
  • यह स्वस्थ लाल रक्त कण के उत्पादन में मदद कर सकता है।
  • यह रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Corn (स्वीट कॉर्न) का इस्तेमाल कैसे करें

Corn (स्वीट कॉर्न) एक सब्जी है और इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है।

  • बहुत लोग इसे कोयले पर सेंकते हैं और खाते हैं, इसे उबालते हैं या खाना पकाने में इस्तेमाल करते हैं।
  • कुछ लोग इसे कच्चा ही खाते हैं।
  • मकई (स्वीट कॉर्न) लोकप्रिय हो रहा है और इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में, जैम, स्पेशल सूप, क्रीम, पेस्ट, मिठाई, सिरप, पिज्जा और सलाद बनाने में किया जा सकता है।

आप जैसे चाहें वैसे इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, इसलिए आप कितना मकई (स्वीट कॉर्न) खा रहे हैं इसका ध्यान रखें।किसी हर्बल सप्लीमेंट का सेवन करने के पहले किसी योग्य डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के तहत चल रहे किसी इलाज को किसी योग्य डॉक्टर से परामर्श किए बिना बंद न करें या इसके स्थान पर किसी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन न करें।

sweet corn

पूरे स्वास्थ्य के लिए मकई (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग

मकई (स्वीट कॉर्न) में कई विटामिन और खनिजों के पाए जाने के कारण यह बहुत तरह से आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है। मकई (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग की विस्तार से चर्चा नीचे की गयी है।

1. डायबिटीज में मकई (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग
kismis

kismis

मकई (स्वीट कॉर्न) में प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायता कर सकता है। एक अध्ययन में यह पाया गया कि खाना खाने के बाद ब्लड शुगर में इंसुलिन स्तर में हुई वृद्धि में प्रतिरोधी स्टार्च लाभकारी हो सकता है। मकई (स्वीट कॉर्न) की खपत धीरे-धीरे होने के कारण यह रक्त में शुगर को स्थिर रख सकता है। इसलिए, मकई (स्वीट कॉर्न) से होने वाले फायदों में से एक यह भी हो सकता है कि यह डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।

2. पाचन के लिए Corn (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग

मकई (स्वीट कॉर्न) में प्रतिरोधी स्टार्च पाया जाता है, जो एक प्रकार का फाइबर है तथा आसानी से घुलता (या पचता) नहीं है। इस प्रकार, मकई (स्वीट कॉर्न) खाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह खनिज ग्रहण करने में मदद करता है, प्रीबायोटिक के रूप में कार्य कर सकता है (पाचन में मदद करने वाले अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है), मल इकट्ठा करता है और आसानी से शरीर से निकालने में सहायता कर सकता है। यह डायरिया के लक्षणों को दूर करने में सहायक होता है।इसलिए, पेट संबंधी समस्याओं में मकई (स्वीट कॉर्न) खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. मोटापे में Corn (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग

अमेरिका में बड़े पैमाने पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि ज्यादा साबुत अनाज वाले फाइबरयुक्त आहार, विशेषकर मकई, के सेवन से उचित वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त यह देखा गया कि आहार के कार्बोहाइड्रेट के स्थान पर प्रतिरोधी स्टार्च (मकई में पाए जाने वाले) लेने से शरीर में फैट जमा होने में कमी आई। वजन कम करने में इससे होने वाले लाभ का यह संकेत हो सकता है। यह कहा जा सकता है कि वजन घटाने में मकई (स्वीट कॉर्न) महत्वपूर्ण हो सकता है।

4. त्वचा के लिए मकई के संभावित उपयोग

चकत्ते और त्वचा की जलन को शांत करने के लिए त्वचा पर मकई का स्टार्च लगाया जाता है। बाजार में उपलब्ध विभिन्न सौंदर्य उत्पादों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोलियम उत्पादों में जहरीले पदार्थों के स्थान पर किया जा सकता है जो कैंसर (कार्सिनोजेनिक पदार्थ) का कारण बनने वाले पदार्थ होते हैं। इसलिए, इसे मकई (स्वीट कॉर्न) से त्वचा को होनेवाला एक लाभ माना जा सकता है। आप त्वचा के लिए मकई (स्वीट कॉर्न) का इस्तेमाल इसका बढ़िया पेस्ट बनाकर इसमें दही या शहद मिलाकर जलन वाले त्वचा पर लगाकर कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (यह फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर सकता है) पाए जाने के कारण मकई (स्वीट कॉर्न) बुढ़ापा रोकता है और त्वचा की जवां चमक बरकरार रखता है। इसलिए, बुढ़ापारोधी एजेंट का काम करके मकई (स्वीट कॉर्न) एक अन्य प्रकार से त्वचा को लाभ पहुंचा सकता है। इसलिए जवां त्वचा पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मकई (स्वीट कॉर्न) फायदेमंद साबित हो सकता है।

sweet corn

5. एनीमिया में मकई (स्वीट कॉर्न) के संभावित उपयोग:  

मकई (स्वीट कॉर्न) आयरन का अच्छा प्राकृतिक स्रोत होता है जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसलिए यह एनीमिया ठीक करने में सहायता कर सकता है। इसमें फोलिक एसिड और नियासिन पाए जाते हैं, जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके अतिरिक्त, फोलिक एसिड और विटामिन B12 की कमी के कारण होने वाले एनीमिया को रोकते हैं। कुल मिलाकर, एनीमिया ठीक करने में मकई (स्वीट कॉर्न) फायदेमंद हो सकता है।

6. मकई (स्वीट कॉर्न) के अन्य लाभ

मकई (स्वीट कॉर्न) निम्न प्रकार से भी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं:

  • न्यूरॉन को होनेवाले नुकसान (न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग) के कारण अल्जाइमर रोग जैसी बीमारियों को ठीक करने में भी मकई (स्वीट कॉर्न) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • इसमें बीटा कैरोटीनॉयड होते हैं जो विटामिन A में बदल जाते हैं और आंख की रौशनी के लिए अच्छे होते हैं। यह आंखों में होने वाले डीजेनेरेटिव रोगों (मैक्युलर डिजनरेशन) को भी रोक सकता है।
  • इसमें कैंसर से निपटने की भी क्षमता हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि करने के लिए व्यापक स्तर पर शोध किए जाने की जरुरत है।

हालांकि, विभिन्न बीमारियों में मकई (स्वीट कॉर्न) के फायदों को दर्शाने के लिए कई शोध किए गए हैं लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं और मनुष्य के स्वास्थ्य पर मकई (स्वीट कॉर्न) के लाभ की सही सीमा निर्धारित करने हेतु और शोध किए जाने की ज़रुरत है।

और पढ़ें : Are Raisins good for you? :रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाने से मिलते हैं ये फायदे, होती हैं ये बीमारियां दूर

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.