महिलाओं की कई बीमारियों का इलाज है शतावरी (Shatavri)

महिलाओं की कई बीमारियों का इलाज है शतावरी (Shatavri)
पुरुषों की तुलना महिलाओं की बॉडी अलग होती है। हार्मोनल बदलाव होने के कारण महिलाओं का शरीर सेंसटिव हो जाता है। कई बार महिलाओं को मूड स्विंग, अनियमित पीरिड्स, कमर दर्द और कमजोरी जैसी दिक्कते होने लगती है। ऐसे में शतावरी का सेवन करने से महिलाएं इन समस्याओं से बच सकती हैं। तो आइये जानते हैं शतावरी से होने वाले फायदे।
आयुर्वेद के अनुसार, शतावरी एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है। शतावरी का पौधा बेल की तरह होता है और ये झाड़ की तरह फैलता है। इस पौधे की जड़ों का सेवन किया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। शतावरी की जड़ें खाने में हलकी से मीठी लगती हैं। शतावरी की जड़ों में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
पेट दर्द के लिए रामबाण
जानकारों के मुताबिक, पीरियड्स या प्रेग्नेंसी में महिलाओं के पेट दर्द की समस्या होती है। ऐसे शतावरी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा शतावरी पेट में छाले और डायरिया की समस्या से राहत देती है।
त्वचा रहती है ग्लोइंग
हार्मोनल चेंज होने के कारण महिलाओं की त्वचा में एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्या होने लगती हैं। शतावरी महिलाओं की त्वचा के लिए भी बहुत सेहतमंद है। शतावरी उनकी शरीर से एजिंग की समस्या को भी कम करती है और स्किन को ग्लो देती है।
.jpg)
0 Comments