मोटापे के मुख्य कारण और संभावित खतरे ! (Reasons of Obesity and Its Effects)

Published by Anushka Chauhan on

obesity

मोटापे के मुख्य कारण और संभावित खतरे ! (Reasons of Obesity and Its Effects)

obesity

मोटापा क्यों होता है? इससे कैसे पाएँ छुटकारा

 

ओबेसिटी को मोटापा भी कहा जाता है। आजकल यह बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है या यूं कह लें कि यह बीमारी आजकल बहुत गंभीर बीमारी बन गई है। इस बीमारी की कोई उम्र नहीं होती है। यह किसी भी उम्र में हो जाती है। आजकल बच्चों से लेकर बूढ़े जवान सब लोगों में यह बीमारी देखी जाती है।

जब किसी इंसान के शरीर में अधिक वसा जमा होने लगती है और उसकी सेहत पर इस वसा की वजह से नकारात्मक असर पड़ता है तो उसे ओबेसिटी या मोटापा कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें : क्रॉनिक लिवर बीमारी क्या होती है? क्रॉनिक लिवर के कारण और लक्षण (Chronic Liver Disease – Causes, Symptoms)

मोटापा के कारण

मोटापा के बहुत से कारण होते हैं। यह सब कारण अधिकतर लोगों में आजकल देखने को मिलते हैं-

 

1) एक्सरसाइज

एक्सरसाइज ना करना मोटापे का एक बहुत बड़ा कारण है। इसलिए हमें एक्सरसाइज हमेशा करनी चाहिए।

 

2) भोजन

हमें ज्यादा भोजन नहीं खाना चाहिए। जो लोग ज्यादा भोजन खाते हैं उन लोगों में मोटापा की संभावना ज्यादा होती है। जो लोग ज्यादा खाना खाते हैं उनको इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि उन्हें मोटापा का शिकार ना होना पड़े। आहार में ज़्यादा तैलीय या तला भुना खाने से शरीर में वसा का जमाव होने लगता है। जंक फ़ूड भी मोटापे का एक कारण है।

 

3) स्ट्रेस

ज्यादा स्ट्रेस या तनाव लेने की वजह से लोगों में मोटापा बढ़ रहा हैं। स्ट्रेस को नियंत्रित करना बहुत ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें : ब्रेन ट्यूमर क्या है – कारण, प्रकार और लक्षण (What is Brain Tumor? Causes, Types and Symptoms)

मोटापे से बचाव

 

1) हेल्दी फूड

हमें हेल्दी फूड खाना चाहिए। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हमें ज्यादा जंक फूड नहीं खाना चाहिए। तले भुने चीजों को भी नहीं खाना चाहिए। इससे भी मोटापा बढ़ता है।

 

2) एक्सरसाइज

हमें हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे हमारी इम्यून पावर बढ़ेगी जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करेगी।

 

3) नींद

हर व्यक्ति को 6 से 8 घंटा भरपूर नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है और हम मोटापे जैसी बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं।

मोटापे के संभावित खतरे

 

1) डायबिटीज 

यदि किसी भी व्यक्ति को डायबिटीज की बीमारी है और उसका वजन बढ़ने लगता है तो उसकी डायबिटीज बढ़ने की भी संभावना अधिक हो जाती है।

 

2)मौत

आजकल लोगों में यह भी देखा गया है कि अधिक मोटापे की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है।

 

3) कैंसर

मोटापा बढ़ने की वजह से कैंसर की संभावना ढ़ने लगा है इसलिए समय रहते ही इसकी जांच करवाएं।

इसे भी पढ़ें :इन 5 कारणों से ज्यादातर महिलाओं को करना पड़ता है कमर दर्द (back pain) का सामना, जानिए इसे मैनेज करने का तरीका (Why Females are more prone to back pain after 30s and ways to cure it)


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.