पीले दांतों (Yellow Teeth) का घरेलू उपाय और कैसे छुटकारा पायें

पीले दांतों (Yellow Teeth) का घरेलू उपाय और कैसे छुटकारा पायें
सफेद दांत किसी इंसान की चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। पीले दांत (Yellow Teeth) की वजह से कई बार लोग मुस्कुरा से संकोच करते हैं, कई बार दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी दांत पीले रह जाते हैं।

अगर आप भी पीले दांत (Yellow Teeth) को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे जिसका उपयोग कर आपके दांत सफेद हो जाएंगे। इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आपके दांत मोती की तरह सफेद हो जाएंगे।
पीले दांत (Yellow Teeth) होने की वजह: पीले दांत (Yellow Teeth) को सफेद करने से पहले इसके पीछे का कारण जान लेते हैं। पीले दांत (Yellow Teeth) ज्यादा स्मोकिंग, ओरल हाइजीन और जेनेटिक प्रॉब्लम की वजह से हो सकती है। कई बार गलत खान-पान की वजह से भी दांत पीले (Yellow Teeth) हो जाते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं आप इन उपाय की मदद से अपने दांत को सफेद कर सकते हैं।
आइए जानते हैं पीले दांत (Yellow Teeth) साफ करने के लिए उपाय:
1. केले का छिलका
पीले दांत (Yellow Teeth) को साफ करने के लिए केले का छिलका बेहद मददगार है। दांतों को साफ करने के लिए केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ना होगा। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें. कुछ दिनों बाद दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा।

2. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
पीले दांतों (Yellow Teeth) को साफ करने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी मददगार है। पीले दांतों (Yellow Teeth) पर स्ट्रॉबोरी रगड़ने से दांतों का पीलापन साफ हो जाता है।

3. सरसों का तेल और सेंधा नमक
दातों को पीलापन दूर करने के लिए आप रोजाना सरसों का तेल और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। सेंधा नमक में एंटीबैक्टीरियल और आयोडीन पाया जाता है।

4. नीम का दातुन
दांतों को साफ करने के लिए सदियों से नीम के दातुन का उपयोग किया जाता हैं। नीम के दातुन का इस्तेमाल करने से दांत सफेद हो जाते हैं। दातुन का इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।

0 Comments