मुँह में छाले का घरेलु उपचार | Chhale ka gharelu upchar

Chhale ka gharelu upchar
यदि मुँह में छाले बार-बार हो रहा है मतलब बड़ी आंत साफ नहीं है। मुँह के छाले प्रायः पेट की गड़बड़ी से होते हैं। ज्यादा गर्म-गर्म चीजों को खाने से, आमाशय की गड़बड़ी, रक्त की अशुद्धि आदि से भी यह समस्या होती है। शरीर में ज्यादा अम्ल बनने से भी मुँह में छाले होते हैं।
यह छाले कभी जीभ की नोक पर तो कभी पूरी जीभ पर निकलते हैं। छालों के कारण मुँह में बार-बार पानी आने लगता है। इन छालों में जलन तथा दर्द रहता है। होठों के अंदुरुणी भागों में भी छाले हो जाते हैं।
छाले का घरेलू उपाय
- सुबह उठते ही बिना मुँह धोये घूँट-घूँट कर पानी पीयें।
- सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीयें।
- भोजन के बाद पिसी हुई सौंफ के पानी से कुल्ला करें। इससे छाले में काफी आराम मिलेगा।
- तुलसी के पत्तों का रस जीभ पर लगायें। छाले ठीक होंगे।
- दो चम्मच हल्दी का चूर्ण पानी में उबालकर उससे कुल्ला करें।
- देशी गाय के दूध में एक चम्मच देशी गाय का घी डालकर पियें।
- त्रिफला चूर्ण रात में सोने से पहले गुनगुने पानी या गर्म दूध के साथ सेवन करें। इससे पेट साफ होगा।
- गुड़ चुसने से भी आराम मिलेगा।
- अपने भोजन में क्षारीय (Alkaline) खाद्यानों को बढ़ाएं।
- खट्टी और तीखी चीजों का प्रयोग बंद कर दें।
- उपवास भी इसका एक अच्छा विकल्प है, उपवास के दौरान जल का सेवन करते रहें।
- ½ चम्मच सुहागा तवे पर सेंक कर फुला लें फिर खाएं, रोज सुबह खाली पेट और रात में सोते समय।
- तत्काल लाभ के लिए गौमूत्र अर्क 5 ml मुँह में लेकर कुछ देर घुमायें। इससे भी छाले में आराम मिलेगा।
मूलतः यह समस्या बड़ी आंत ठीक से साफ न होने की वजह से होता है। इसे ठीक करें, समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी।
0 Comments