काले अंगूर के फायदे – Black Grapes Benefits in Hindi

Published by Anushka Chauhan on

काले अंगूर के फायदे – Black Grapes Benefits in Hindi

काले अंगूर के फायदे सेहत के लिए कई सारे हैं। लेख में नीचे वैज्ञानिक शोध के आधार पर काले अंगूर के फायदे बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

1. मधुमेह में उपयोगी है Black Grapes

काले अंगूर के फायदे की बात करें, तो इसका सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें रेसवेरेट्रॉल नामक रसायन होता है, जिसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो इंसुलिन के स्तर को सही रखने में मदद कर सकता है।

वहीं, एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की ओर से उपलब्ध एक शोध में बताया गया है कि डायबिटीज से ग्रस्त चूहों पर रेसवेरेट्रॉल का प्रयोग किया था। शोध के दौरान पाया गया कि रेसवेरेट्रॉल में एंटी-डायबिटिक प्रभाव होता है। परिणामस्वरूप डायबिटीज से ग्रस्त चूहों की स्थिति में सुधार पाया गया। वहीं, रेसवेरेट्रॉल का उपयोग मधुमेह की दवाओं में भी किया जाता है।

2. हृदय को स्वस्थ रखने में Black Grapes के फायदे

काले अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल्स उच्च रक्तचाप की समस्या से बचाते हैं, जो हृदय रोग का कारण बन सकते हैं। ये पॉलीफेनोल्स रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी कोशिकाओं के कार्य में सुधार करते हैं, जिससे रक्त का सही प्रवाह बना रह सकता है। साथ ही ये उन एंजाइम की गतिविधि को घटाते हैं, जो ब्लड प्रेशर से जुड़े हार्मोन में परिवर्तन ला सकते हैं।

वहीं, अंगूर में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटी-प्लेटलेट प्रभाव भी होता है, जो प्लेटलेट्स को इकट्ठा होने से रोक सकता है। इससे स्ट्रोक या दिल के दौरे के जोखिम को कम किया जा सकता है। काले अंगूर के इन्हीं गुणों को देखते हुए इन्हें हृदय की सेहत के लिए अच्छा माना जा सकता है।

3. कैंसर से बचाव में Black Grapes के फायदे

कैंसर की रोकथाम में कालू अंगूर प्रभावशाली हो सकता है। इस विषय पर कई रिसर्च हो चुकी हैं, जिसमें मालूम होता है कि कैंसर के विभिन्न रूपों को पनपने से रोकने में काले अंगूर का उपयोग अहम भूमिका निभा सकता है।

वहीं, काले अंगूर के छिलके में प्रचुर मात्रा में रेसवेरेट्रॉल पाया जाता है। यह एपोप्टोसिस को यानी कैंसर कोशिका के नष्ट होने की प्रक्रिया को प्रेरित कर कैंसर को फैलने से रोक सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि रेसवेरेट्रॉल में एंटी-कैंसर प्रभाव होता है, जो पेट, प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर को पनपने से रोक सकता है।

इतना ही नहीं काले अंगूर के बीज और रस में भी कैंसर रोधी तत्व पाए जाते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले अन्य शक्तिशाली एंटीकैंसर घटक कैटेचिन और एन्थोकायनिन हैं, जो कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हां, अगर किसी को कैंसर है, तो उसे डॉक्टर से इलाज करना चाहिए। इस अवस्था में घरेलू उपचार कारगर साबित नहीं हो सकते।

4. मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अंगूर के फायदे

काले अंगूर के जूस का सेवन व्यक्ति के दिमाग की सक्रियता को बढ़ा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध में साफतौर से यह बताया गया है कि इसमें पाए जाने वाला रेसवेरेट्रॉल मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही रेसवेरेट्रॉल का सेवन मूड को सुधार सकता है और बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या को भी कम कर सकता है। इस आधार पर काले अंगूर का सेवन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Black Grapes

5. आंखों के लिए उपयोगी हैं काले अंगूर

आंखों के लिए भी काले अंगूर का फायदा उठाया जा सकता है। चूहों पर किए गए एक रिसर्च के अनुसार, अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़कर रेटिना की रक्षा कर सकता है। काले अंगूर में पाया जाने वाला रेसवेरेट्रॉल तत्व एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-एपोप्टोटिक(कोशिका बचाव), एंटी-ट्यूमरोजेनिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव रखता है। इन्हीं कारणों से अंगूर का सेवन ग्लूकोमा, मोतियाबिंद की समस्या, उम्र संबंधी नेत्र विकार (AMD) और मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी जैसे आंखों के रोगों से बचाव कर सकता है।

6. हड्डियों के लिए काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। यह बोन डेंसिटी यानी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर इसी संबंध में एक रिसर्च पेपर उपलब्ध है। इस रिसर्च पेपर में कहा गया है कि हड्डियों पर अंगूर के प्रभाव को जानने के लिए चूहों पर रिसर्च की गई थी, जिसमें पाया गया कि हड्डियोंं को स्वस्थ रखने में अंगूर लाभदायक है। अभी मनुष्यों पर यह परीक्षण किया जाना बाकी है।

7. सूजन से राहत देते हैं काले अंगूर

Attar Ayurveda Jamun Seed Powder for Diabetes – 250 gram

काले अंगूर में विभिन्न तरह के पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। काले अंगूर का उपयोग सूजन कम करने में इसलिए भी प्रभावी हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंथोसाइनेंस तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। यही वजह है कि कालू अंगूरों को सूजन को दूर करने के लिए कारगर उपाय माना जा सकता है।

8. अल्जाइमर रोग के लिए काले अंगूर के फायदे

एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध एक शोध के अनुसार, रेसवेरेट्रॉल का सेवन अल्जाइमर की समस्या में आराम पहुंचा सकता है। फिलहाल, यह शोध चूहों पर किया गया था। मनुष्य पर इसके प्रभाव को जानने के लिए और शोध किए जाने की जरूरत है।

9. वजन कम करने में Black Grapes मदद करें

मोटापे से परेशान लोगों के लिए काले अंगूर का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें पाया जाने वाले रेसवेरेस्ट्रॉल फैटी एसिड के ऑक्सीकरण को सक्रिय करके शरीर में चर्बी को बढ़ने से रोकने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-ओबेसिटी यानी मोटापे को नियंत्रित करने वाला प्रभाव भी पाया जाता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि काले अंगूर का सेवन मोटापा को नियंत्रित करने में कारगर हो सकता है।

10. बेहतर नींद के लिए काले अंगूर के फायदे

काला अंगूर अनिद्रा की स्थिति को सुधार सकता है। अनिद्रा या इंसोमनिया ऐसी बीमारी हैं, जिसमें व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं ले पाता है। वहीं, अंगूर में नींद को बढ़ाने वाला तत्व मेलाटॉनिन पाया जाता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि सोने से पहले अंगूर का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है।

और पढ़ें : क्या मैदा सेहत के लिए अच्छा है? – All About White Flour And How It Affects Health in Hindi

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.