एवोकाडो तेल के फायदे – Benefits of Avocado Oil in Hindi

Published by Anushka Chauhan on

image

एवोकाडो तेल के फायदे –Benefits of Avocado Oil in Hindi

भोजन में कई प्रकार के तेलों का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आपने एवोकाडो के तेल का नाम सुना है? संभव है कि कम लोग ही एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन सेहत के लिए इसके कई लाभ हैं। यही वजह है स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम एवोकाडो तेल के फायदे जानेंगे। साथ ही एवोकाडो तेल का उपयोग किस तरह किया जाता है व एवोकाडो तेल के नुकसान के बारे में भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

एवोकाडो तेल के फायदे कई सारे हो सकते हैं। नीचे हम वैज्ञानिक शोध के आधार पर एवोकाडो तेल के गुण से जुड़ी विस्तृत जानकारी बता रहे हैं।

1.कोलेस्ट्रॉल को कम करने में  Avocado सहायक है

बढ़ता हुआ काेलेस्ट्राॅल कई प्रकार की बीमारियों जैसे डायबिटीज, किडनी संबंधी समस्या, थायरॉयड आदि का कारण बन सकता है। वहीं, एवोकाडो तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है। इसमें पाए जाने वाले ये गुण हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने के साथ ही लाभदायक कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

इसके अलावा, एवोकाडो तेल सीधे तौर पर हाइपोकोलेस्ट्रोलेमिक प्रभाव यानी कोलेस्ट्रोल को कम करने वाला प्रभाव भी प्रदर्शित करता है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में एवोकाडो तेल लाभदायक साबित हो सकता है।

2.स्वस्थ हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। कोलेस्ट्रोल का स्तर सामान्य रहने से हृदय सही प्रकार से कार्य करता है। वहीं, अगर किसी को ह्रदय संबंधी कोई समस्या है, तो उसे डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3.आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की विभिन्न समस्याओं से बचे रहने में एवोकाडो तेल फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इस तेल में ल्यूटिन नामक यौगिक होता है, जो कि आंखाें में होने वाली कई परेशानियों जैसे: मोतियाबिंद या फिर उम्र के साथ होने वाली आंखों की कई समस्याओं से बचाए रखने में मदद कर सकता है। इन तथ्यों के आधार पर यह मान सकते हैं कि एवोकाडो तेल आंखों के लिए अच्छा हो सकता है।

4.पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है

जब भी कोई पोषक तत्व भोजन के रूप में ग्रहण किया जाता है, तो वो सभी पोषक तत्व पाचन तंत्र में जाकर मोलीक्यूल्स के रूप में विभाजित हो जाते हैं और फिर उन्हें रक्त के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। एवोकाडो के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो इस प्रक्रिया में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

5.गठिया रोग में फायदेमंद

पुराने गठिया रोग का दर्द अक्सर परेशानी का कारण बन जाता है। शोध की मानें तो गठिया रोग व इससे होने वाली समस्या में एवोकाडो का तेल कारगर हो सकता है। इसमें ऐनबालिक और एंटी-केटाबोलिक गुणों के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एवोकाडो के तेल में पाए जाने वाले ये गुण पुराने गठिया रोग में सुधार करते हुए दर्द और इसके प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Naturow Extra Virgin Avocado Oil | Cold Pressed | 100% Natural | Keto and Paleo Diet Friendly | Homemade Sauces, Dressings and Marinades

avocado

Avocado

6.मसूड़े की समस्या Avocado सहायक है

स्वस्थ मसूड़े और मजबूत दांत हर किसी को पंसद होते हैं, लेकिन मसूड़ों और दांतों की समस्या कई बार परेशान कर सकती है। दांतों और मसूड़ों के साथ ही मुंह की कई समस्याओं को दूर करने के लिए एवोकाडो तेल कारगर साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनोरेग्यूलेटरी (immunoregulatory) गुण प्लाक, मसूड़ों की सूजन और मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

7.Avocado फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। एवोकाडो का तेल फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करने के साथ ही फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं।

8.वजन कम करने में सहायक

वजन को कम करने के लिए भी एवोकाडो तेल को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। एक अध्ययन में पता चलता है कि एवोकाडो तेल में कम कैलोरी होती है, जिस वजह से इसके सेवन से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड वसा को बढ़ने से रोक सकते हैं। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन को नियंत्रित रखने के लिए आहार में एवोकाडो तेल को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

9.त्वचा स्वास्थ्य के लिए

स्वास्थ्य के साथ ही एवोकाडो तेल त्वचा संबंधित कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचा सकता है। दरअसल, एवोकाडो तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के अलावा बीटा-सिटोस्टेरोल और बीटा-कैरोटीन जैसे रासायनिक यौगिक मौजूद होते हैं, जो बेजान और सूखी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं । इस आधार पर कह सकते हैं कि एवोकाडो का तेल त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।

10.बालों के स्वास्थ्य के लिए

बालों के लिए भी एवोकाडो तेल के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। चूहों पर किए गए एक शोध में साफतौर से इस बात का जिक्र मिलता है कि एवोकाडो तेल के अर्क में अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

और पढ़ें : Giloy: गिलोय के फायदे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान, सेहत को पहुंचाता है गजब के फायदे

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.