अशोक के पेड़ के 13 फायदे – Ashoka Tree Benefits

Published by Anushka Chauhan on

image

अशोक के पेड़ के 13 फायदे – Ashoka Tree Benefits

आपने अक्सर कई लोगों को कहते सुना होगा कि हमारी हर समस्या का इलाज प्रकृति में छिपा हुआ है। दरअसल, हमारे आसपास कई प्रकार के पेड़-पौधे हैं, जिन्हें आते-जाते हम हर रोज देखते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये पेड़ सिर्फ पर्यावरण को ही शुद्ध नहीं करते, बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ करने में सक्षम होते हैं। वजह है, इनमें पाए जाने वाले औषधीय गुण। ऐसे ही कई औषधीय गुणों से भरपूर है, अशोक का पेड़। अशोक के पेड़ का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह कई गंभीर समस्याओं के साथ-साथ स्त्री संबंधी रोगों के लिए भी अचूक माना जाता है। अशोक के पेड़ के फायदे क्या हैं? स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

Ashoka Tree

Ashoka Tree

1. स्त्री रोग संबंधी समस्याओं को करे दूर

अनियमित मासिक चक्र, मासिक चक्र के दौरान असहनीय दर्द, पेल्विक मांसपेशियों में दर्द की समस्या, सक्रिय अंडों की कमी व गर्भधारण कर पाने में मुश्किल जैसी कई समस्याएं हैं, जो स्त्री रोग में शामिल हैं। इन समस्याओं के उपचार के लिए अक्सर महिलाएं और किशोरियां डॉक्टरों के चक्कर लगाती रहती हैं। ऐसे में अब आपको इन समस्याओं से अत्यधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। अशोक के पेड़ के फायदे आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकते हैं।एक शोध से इस बात की पुष्टि होती है कि अशोक की छाल का उपयोग स्त्री संबंधित रोगों में लाभकारी साबित होता है। हालांकि, इन रोगों के विरूद्ध यह किस प्रकार काम करता है, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

2. त्वचा का रंग साफ करने में सहायक

विशेषज्ञों के मुताबिक अशोक के फूल के अर्क में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने, दाग धब्बों को हटाने और त्वचा के रंग को साफ करने में मदद करते हैं। इस कारण हम कह सकते हैं कि अशोक के पेड़ के फायदे में त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करना भी शामिल है।

3.Ashoka Tree दर्द से दिलाए राहत

अशोक के पेड़ में फ्लेवोनॉयड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इस संबंध में किए गए शोध में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि फ्लेवोनॉयड्स की मौजूदगी एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीपायरेटिक (बुखार से राहत दिलाने वाला प्रभाव) और एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) गुण को प्रदर्शित करती है। वहीं, इस संबंध में किए गए एक अन्य शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि अशोक के पेड़ की छाल में एनाल्जेसिक प्रभाव पाए जाते हैं। इस कारण हम यह कह सकते हैं कि अशोक की छाल का उपयोग दर्द से राहत दिलाने में भी सहायक साबित हो सकता है।

image

4. Ashoka Tree इंटरनल ब्लीडिंग को रोके

विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भाशय में एस्ट्रोजन (एक हार्मोन) की अधिकता अनियमित रक्तस्त्राव (खून बहना) का कारण बन सकती है। वहीं, अशोक के पेड़ की छाल में एंटी-एस्ट्रोजेनिक और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव पाए जाते हैं, जो इस समस्या के जोखिम कारकों दूर करने में सक्षम होते हैं। इस कारण यह कहना गलत नहीं होगा कि अशोक की छाल का उपयोग इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है।

5. Ashoka Tree डायबिटीज को करे नियंत्रित

अशोक का पेड़ डायबिटीज की समस्या को ठीक करने में भी कारगर साबित हो सकता है। कारण यह है कि इसके फूलों में कई औषधीय गुणों के साथ हाइपोग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। इस वजह से इसका सेवन शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में प्रभावी साबित होता है।

6. बवासीर से दिलाए छुटकारा

अगर आप बवासीर की समस्या से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए भी अशोक का पेड़ उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि अशोक के फूल और छाल दोनों में मौजूद औषधीय गुण पाचन प्रक्रिया को सुधार कर बवासीर से राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

7. संक्रमण से करे बचाव

जैसा कि लेख में पहले बताया गया है कि अशोक के पेड़ में अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। इन फ्लेवोनॉयड्स की मौजूदगी इसे एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने वाले) गुण से भी समृद्ध बनाती है। इस कारण हम यह कह सकते हैं कि अशोक का पेड़ संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

image

8.पेट में कीड़ों से दिलाए निजात

अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स, टेरपेनॉइड, लिग्निन, फेनोलिक यौगिक और टैनिन जैसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं। ये सभी तत्व संयुक्त रूप से एंथेल्मिंटिक (पेट से संबंधित कीड़ों को मारने वाला) प्रभाव भी प्रदर्शित करते हैं। इस कारण हम कह सकते हैं कि अशोक की छाल के अर्क को हम पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

9. डायरिया से करे बचाव

बताया जाता है कि अशोक के फूलों से बने जूस का सेवन करने से डिसेंट्री यानी पेचिश की समस्या से राहत पाई जा सकती है। यह डिसेंट्री में फायदेमंद माना गया है, जो डायरिया का ही एक प्रकार है और संक्रमण की वजह से होता है। इस कारण यह माना जा सकता है कि डायरिया से बचाव के लिए अशोक के फूलों का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

10. किडनी में पथरी

आयुर्वेद में किडनी की पथरी की समस्या को दूर करने के लिए अशोक के बीज, छाल और जड़ के चूर्ण को लेने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अशोक वृक्ष के सभी भागों में बहुत अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इनकी उपस्थिति किडनी के जोखिम कारकों को कम करके इस समस्या से राहत दिलाने में सहायक साबित होती हैं।

11. Ashoka Tree सूजन को करे दूर

अन्य औषधीय गुणों के साथ अशोक के पेड़ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस कारण अशोक के पेड़ के पत्तों और छाल का लेप सूजन वाली जगह पर लगाने से आराम मिल सकता है।

12. पेट दर्द से दिलाए छुटकारा

अगर आप पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अशोक के पेड़ पर भरोसा कर सकते हैं। जैसा कि आप जान ही चुके हैं कि अशोक के पेड़ की छाल में दर्द निवारक गुण होता है। साथ ही यह पेट के कीड़ों को दूर करने में भी सहायक साबित होता है (10)। इसके अलावा, इसका उपयोग अपच की समस्या को दूर करने में भी सहायक माना गया है। यह तीनों ही गुण पेट को ठीक करने के लिए पर्याप्त हैं। इस कारण हम यह कह सकते हैं कि पेट से संबंधित किसी भी प्रकार के दर्द में अशोक की छाल का उपयोग लाभकारी साबित हो सकता है।

13. टूटी हड्डियों को जोड़ने में मददगार

विशेषज्ञों के मुताबिक, अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो टूटी हुई हड्डियों (Bone Fracture) को जोड़ने में मदद कर सकते हैं। इस कारण हम यह मान सकते हैं कि अशोक का पेड़ हड्डियों को जोड़ने में सहायक साबित हो सकता है। हालांकि किसी ऑर्थोपेडिक की देखरेख में ही इसका इस्तेमाल करें।

और पढ़ें: Anar Benefits:अनार खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.