Bee Sting Remedies: मधुमक्खी के काटने पर आज़माएं ये 6 घरेलू उपाय

Published by Anushka Chauhan on

Bee Sting Remedies: मधुमक्खी के काटने पर आज़माएं ये 6 घरेलू उपाय…

Bee Sting Home Remedies मधुमक्खियों के डंक में ज़हर होता है जिससे त्वचा पर इंफेक्शन होने का ख़तरा हो जाता है इसलिए इसे फौरन निकाल देना चाहिए। इंफेक्शन के अलावा हर किसी में इसके अलग-अलग असर देखने को मिलते हैं।

bee

मधुमक्खी के डंक का क्या कारण है? 

जब आपको मधुमक्खी काट लेती है तो डंक त्वचा में समा जाता है। डंक में जहर नामक एक पदार्थ होता है जो मधुमक्खी के डंक के लक्षणों का कारण बनता है। जितनी अधिक देर तक डंक त्वचा में फंसा रहता है, उतना अधिक जहर निकलता है। 

मधुमक्खी के डंक के लक्षण: 

यदि आपको मधुमक्खी ने काट लिया है, तो आपको अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जैसा कि नीचे बताया गया है:  

  • डंक की जगह पर खुजली होना  
  • डंक की जगह पर दर्द, सूजन  
  • बढ़ी हृदय की दर  
  • उल्टी और मतली    
  • पेट में ऐंठन    
  • दस्त

bee

मधुमक्खी या दूसरे कीट आपको किसी तरह का नुकसान पहुंचाना के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए काटते हैं। उन्हें जब आपसे किसी तरह का ख़तरा महसूस होता है, तो वे डंक मार देते हैं। मधुमक्खी या फिर कई ऐसे कीट हैं, जिनके काटने से तेज़ दर्द भी होता है। मधुमक्खियों के डंक में ज़हर होता है, जिससे त्वचा पर इंफेक्शन हो सकता है इसलिए इसे फौरन निकाल देना चाहिए। इंफेक्शन के अलावा हर किसी में इसके अलग-अलग असर देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों को तेज़ दर्द होता है, तो कुछ में सिर्फ डंक वाली जगह पर सूजन आ जाती है। कुछ में वो जगह सिर्फ लाल पड़ जाती है। मधुमक्खी के डंक मारने का असर कुछ घंटे रहता है या फिर कई बार कुछ दिन भी रहता है।

अगर आपको कभी मधुमक्खी काट लें, तो इसका इलाज घर पर भी कर सकते हैं। आइए जानें मधुमक्खी के डंक मारने पर किस तरह के घरेलू उपाय काम आ सकते हैं?

1. डंक को जितना जल्दी हो सके निकाल दें

मधुमक्खी के डंक को जितनी जल्दी हो सके निकाल दे, इससे ज़हर का असर कुछ कम हो जाता है। डंक नहीं निकालेंगे, तो शरीर में ज़हर फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है। डंक निकालने के बाद प्रभावित जगह को एंटीसेप्टिक साबुन से धो लें। उसके बाद पोंछकर एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा लें।

2. सिरके का भी कर सकते हैं उपयोग

विनेगर यानी सिरके के उपयोग से भी ज़हर का असर कम किया जा सकता है। इसके अलावा सिरके से दर्द, सूजन, रेडनेस और खुजली में भी राहत मिलती है।

3. शहद भी है फायदेमंद

मधुमक्खी के काट लेने पर प्रभावित जगह पर फौरन शहद लगा लें। इससे भी काफी आराम मिलता है। शहद ज़हर को फैलने से रोकता है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण को बढ़ने से भी रोकते हैं।

4. बर्फ लगाएं

डंक वाली जगह पर बर्फ लगाने से तुरंत राहत मिलती है। साथ ही कई तरह की परेशानियों और लक्षण भी कम होते हैं। बर्फ से दर्द कम होता है और इससे इंफेक्शन के आसार भी कम हो जाते हैं।

5. टूथपेस्ट भी है अच्छा विकल्प

सफेद टूथपेस्ट लगाने से भी दर्द में आराम मिलेगा। ये ज़हर के प्रभाव को भी कम करता है। इससे सूजन में भी राहत मिल सकती है।

6. बेकिंग सोडा से होगा फायदा

बेकिंग सोडा अल्कलाइन होता है, जिससे ज़हर के असर को कम करने में मदद मिलती है। इससे दर्द, खुजली और सूजन में भी आराम पहुंचता है।

7. एलोवेरा जेल

एलोवेरा लगाने से कीड़े के काटने से निपटने में मदद मिल सकती है। एलोवेरा त्वचा पर सूजन और खुजली से भी राहत दिला सकता है। आप एलोवेरा की पत्ती को काट सकते हैं और डंक को शांत करने के लिए डंक वाली जगह पर जेल लगा सकते हैं। शुद्ध एलोवेरा जेल का उपयोग अवश्य करें। कई एलोवेरा जेल युक्त उत्पादों में सुगंध और अन्य रसायन होते हैं जो त्वचा में जलन पैदा करते हैं। 

8. लैवेंडर का ते

लैवेंडर का तेल त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह कीड़े के काटने के प्रबंधन में भी प्रभावी है। लैवेंडर का तेल एक प्रभावी दर्द-निवारक है; यह मधुमक्खी के डंक से जुड़े दर्द में मदद कर सकता है। आप लैवेंडर तेल को जैतून और नारियल तेल जैसे अन्य वाहक तेलों के साथ पतला करके लगा सकते हैं। हालाँकि, सीधे लैवेंडर तेल का उपयोग करने से बचें क्योंकि इससे त्वचा में जलन और अन्य एलर्जी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। 

और पढ़ें : मोटापे के मुख्य कारण और संभावित खतरे ! (Reasons of Obesity and Its Effects)

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.