क्या बेकिंग सोडा से पिम्पल्स कम होते हैं? – Baking Soda for Acne in Hindi

Published by Anushka Chauhan on

baking soda in hindi

क्या बेकिंग सोडा से पिम्पल्स कम होते हैं? –Baking Soda for Acne in Hindi

मुंहासे त्वचा की ऐसी समस्या है, जो किसी भी खूबसूरत चेहरे के नूर को फीका कर सकते हैं। मुंहासे किशोर अवस्था से लेकर मेनोपॉज, किसी भी उम्र में हो सकते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जो मुंहासे हटाने के कई उपाय कर चुके हैं, लेकिन हमेशा निराशा ही हाथ लगी है, तो यह लेख खास आपके लिए है। यहां हम आपको पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा के कारगर प्रयोग बताने जा रहे हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको मुंहासे के लिए बेकिंग सोडा के फेस पैक बताएंगे, साथ ही पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा के उपयोग के बारे में भी जानकारी देंगे।

क्या पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा के फायदे हो सकते हैं : Benefits Of Baking Soda for Acne in Hindi

पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा कितना असरदार है, इसका अभी तक कोई ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है, लेकिन कई सालों से घरेलू उपाय की तरह इसका उपयोग किया जा रहा है। दरअसल, चेहरे पर मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बैक्टीरिया भी एक है। वहीं, बेकिंग सोडा में बैक्टीरिय को नष्ट करने वाला एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है।

वहीं, एक अन्य रिसर्च पेपर भी इस बात की पुष्टि करता है कि मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। शोध में बताया गया है कि Baking Soda फंगस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर त्वचा को मुलायम और सुंदर भी बना सकता है। इस वजह से बेकिंग सोडा को मुंहासों से बचाव के लिए प्रभावकारी माना जा सकता है।

acne

मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा कैसे इस्तेमाल करें – How To Use Baking Soda For Acne in Hindi

Baking Soda का उपयोग अगर सही तरीके से किया जाए, तो यह आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, नीचे हम आपको पिम्पल्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा के विभिन्न उपयोग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

1. बेकिंग सोडा और सेब का सिरका

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच पानी
  • एक चम्मच सेब का सिरका

बनाने की विधि :

  • सबसे पहले पानी में सेब का सिरका मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • फिर इस पेस्ट को पिम्पल या पिंपल के दाग पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक रहने दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • फिर नरम और मुलायम तौलिए से चेहरा पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद :

जहां बेकिंग सोडा त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मुंहासों को सुखाने में मदद कर सकता है। वहीं, सेब के सिरके के फायदे की बात करें, तो यह त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही, सेब के सिरके में मौजूद लैक्टिक एसिड मुंहासों को कम करने में मदद कर सकता है। इस आधार पर पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा और सेब के सिरके का मिश्रण प्रभावकारी माना जा सकता है।

2. बेकिंग सोडा और शहद

सामग्री :

  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • वाशक्लॉथ या नरम तौलिया
  • गुनगुना पानी

बनाने की विधि :

  • एक कटोरे में बेकिंग सोडा और शहद डालकर मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • फिर गुनगुने पानी में तौलिये / वाशक्लॉथ को भिगोएं और निचोड़ लें। अब इसे अपने चेहरे पर पांच मिनट तक रखें।
  • एक बार जब तौलिया / वाशक्लॉथ ठंडा हो जाए, तो उससे फेस मास्क को पोंछ लें।
  • फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।

कैसे है फायदेमंद :

मुंहासों की समस्या के लिए Baking Soda और शहद से तैयार मास्क का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। त्वचा के लिए शहद का एंटीबैक्टीरियल प्रभाव, तावचा पर मुंहासों की वजह बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, शहद में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव भी मुंहासों की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं कई कॉस्मेटिक उत्पादों में भी मुंहासों की समस्या से राहत के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इस आधार पर पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा और शहद के लेप को पिंपल से राहत पाने के लिए कारगर माना जा सकता है।

3. बेकिंग सोडा और एलोवेरा

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि :

  • बेकिंग सोडा और एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब उंगलियों से प्रभावित क्षेत्र पर इस पेस्ट को लगाएं।
  • इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • जब पेस्ट सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।
  • फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • इस पेस्ट को हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं।

कैसे है फायदेमंद :

त्वचा के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। मुंहासे व त्वचा संबंधी कई परेशानियों के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल गुणकारी माना जाता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पिम्पल को ठीक करने में अहम भूमिका उठा सकते हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बेकिंग सोडा के साथ एलोवेरा मुंहासों के लिए एक प्रभावी विकल्प है।

4.Baking Soda और नींबू

सामग्री :

  • दो चम्मच बेकिंग सोडा
  • दो चम्मच पानी
  • एक चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि :

  • एक कटोरी में बेकिंग सोडा, पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट की एक पतली परत अपने चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • फिर चेहरे को नरम तौलिये से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद :

मुंहासों की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में Baking Soda के साथ नींबू का इस्तेमाल गुणकारी हो सकता है। मुंहासों से संबंधित एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि नींबू के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर मुंहासों की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू के रस का मिश्रण लाभकारी हो सकता है।

सावधानी : नींबू का रस त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील बना सकता है, जिसके परिणामस्वरूप धूप से सनबर्न हो सकता है। इसलिए, बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना और स्कार्फ पहनना न भूलें। जिनकी त्वचा संवेदनशील या जिनको सिट्रस फलों से एलर्जी है, वो इस फेस पैक को उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर या विशेषज्ञ से राय ले लें।

acne

5. मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी

सामग्री :

  • दो चम्मच बेकिंग सोडा
  • आवश्यकता अनुसार पानी

बनाने की विधि :

  • एक कटोरी में बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को मुंहासे वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • बाद में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • आप हफ्ते में दो बार यह फेस पैक लगा सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद :

पिम्पल्स हटाने के लिए Baking Soda और पानी का इस्तेमाल करना भी लाभकारी माना जा सकता है। दरअसल, पानी और Baking Soda से तैयार मिश्रण लगाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह मुंहासे का कारण बनने वाले फंगस और बैक्टीरिया को नष्ट करने में भी प्रभावकारी हो सकता है। ध्यान रखें कि पानी और बेकिंग सोडा से तैयार किया गया लेप सिर्फ मुंहासे वाली जगह पर ही लगाएं। इसे पूरे चेहरे पर न लगाएं। साथ ही, चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

6. बेकिंग सोडा और एस्पिरिन

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एस्पिरिन की दो गोलियों का चूरा
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • एक रूई का गोला या क्यू-टिप (Q-Tip)

बनाने की विधि :

  • सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • फिर रूई या क्यू-टिप की मदद से इस पेस्ट को मुंहासों वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • अपनी त्वचा को सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

कैसे है फायदेमंद :

अभी तक कोई ठोस अध्ययन नहीं है जिससे पता चले कि एस्पिरिन मुंहासे को ठीक करने में मदद कर सकता है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि एस्पिरिन में मौजूद सैलिसिलिक एसिड पिंपल्स को सुखा सकता है और सूजन को कम कर सकता है। इस आधार पर घरेलू तौर पर मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और एस्पिरिन की गोली का इस्तेमाल करना प्रभावकारी माना जा सकता है।

sonvarsha naturopathy

7. बेकिंग सोडा और विच हेजल

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • विच हेजल की कुछ बूंदे (आवश्यकतानुसार)
  • क्यू टिप

बनाने की विधि :

  • एक कटोरी में बेकिंग सोडा और विच हेजल को डालकर मिलाएं।
  • फिर क्यू टिप की मदद से मिश्रण को पिंपल पर छोटे डॉट्स के रूप में लगाएं।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • चेहरे को तौलिये से सुखाए और मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद :

मुंहासे के लिए बेकिंग सोडा के फायदे की जानकारी लेख में बता दी गई है, जिसका प्रभाव बढ़ाने के लिए विच हेजल भी मददगार हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलाजी इंफॉर्मेशन) के एक शोध के अनुसार, विच हेजल में अस्ट्रिन्जन्ट (Astringent) गुण होता है, जो तैलीय त्वचा व इससे जुड़े मुंहासे की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। ऐसे में तैलीय त्वचा वाले लोग पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा के साथ विच हेजल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

8.Baking Soda और मुल्तानी मिट्टी

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • आवश्यकतानुसार पानी

बनाने की विधि :

  • एक साफ कटोरी में बेकिंग सोडा और मुल्तानी मिट्टी को डालें।
  • अब उसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को मुंहासों पर लगाएं और कुछ देर रहने दें।
  • फिर इसे पानी से धो लें और साफ तौलिये से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

कैसे है फायदेमंद :

पिम्पल्स के लिए बेकिंग सोडा के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एनसीबीआई के एक शोध के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाकर मुंहासों से बचाव कर सकती है। साथ ही यह चेहरे को साफ करने में भी सहायक हो सकती है। वहीं, बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये दोनों प्रभाव मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से बचाव कर सकते हैं।

9.Baking Soda ,दही और नींबू

सामग्री :

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • दो चम्मच दही
  • एक चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि :

  • एक कटोरी में बेकिंग सोडा, दही और नींबू का रस मिलाएं।
  • फिर इस लेप को त्वचा पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद :

मुंहासों के लिए बेकिंग सोडा के फेस पैक में नींबू और दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नींबू का रस त्वचा को एक्सफोलिएट करने और त्वचा की रंगत निखार कर मुंहासों के निशान कम कर सकता है। वहीं, इस फेस पैक में शामिल दही के फायदे की बात करें, तो एनसीबीआई पर पब्लिश एक शोध के अनुसार, दही लगाने से त्वचा की नमी को लॉक किया जा सकता है।

इसके अलावा, दही में मौजूद एसिड एंटीबैक्टीरियल के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही, यह त्वचा को स्मूथ बनाने और त्वचा की लालिमा कम करने में मदद भी कर सकते हैं। इस आधार पर मुंहासों के लिए बेकिंग सोडा के साथ नींबू और दही का इस्तेमाल उपयोगी माना जा सकता है।

और पढ़ें : Alzheimer: अल्जाइमर को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, ऐसे पहचानें

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.