रात को दही ना खाने के हैं ये 5 कारण: 5 Reasons why not to eat curd at night
हम सभी जानते हैं कि दही (Curd) खाना सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। दही एक सुपर फूड है, जिसे हर दिन खाया जा सकता है और यह सेहत को सिर्फ एक नहीं अनेक तरीकों से लाभ पहुंचाती है। पाचन से लेकर त्वचा और बाल सबको हेल्दी रखती है।
दही पाचनतंत्र (Boost Digestive System) को ऊर्जा देने का काम करती है। साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता भी बढ़ाती है। लेकिन यदि दही का सेवन रात में किया जा तो पाचनतंत्र भी डिस्टर्ब होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।
पाचकाग्निकोमंदहोजातीहै (Curd slows down Digestion)
रात को दही (Curd) खाने पर पाचनतंत्र मंद हो जाता है। आयुर्वेद की भाषा में बात करें तो जठराग्नि मंद हो जाती है और शरीर की वायु कुपित हो जाती है। इस कारण रात में दही (Curd) का सेवन करने पर हाथ, पैर, सिर, कमर या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।
जुकाम लगा सकती है दही(Curd can cause Cold)
इसके साथ ही दही (Curd) खाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इस लिए बुरा असर पड़ता है, क्योंकि दही तासीर में ठंडी होती है। यदि रात में दही खाई जाती है तो शरीर में कफ (cough) की मात्रा में बढ़ सकती है। इससे गले में दर्द, खराश, बलगम वाली खांसी, सिर में भारीपन, जुकाम आदि की समस्या हो सकती है।
जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है (Curd can cause increasedJointPain)
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द (Joints Pain) की शिकायत होती है यदि वे लोग रात के समय दही खाना शुरू कर दें तो यकीन मानिए कि जल्द ही ऐसा समय आएगा जब उनके जोड़ों का दर्द इस कदर बढ़ जाएगा कि दिन-रात का चैन खो सकता है।
आ सकता है बुखार(Curd can cause Fever)
रात के समय दही (Curd) खाना आपको बुखार (Fever) आने का कारण भी बन सकता है। इसकी वजह ऊपर बताए गए कारणों को मिलाकर तैयार हो जाती है। क्योंकि शरीर में पित्त और वायु का कुपित होना, जुकाम लगना, शरीर में दर्द होना जैसी समस्याएं शरीर के सामान्य तापमान को स्थिर नहीं रहने देती हैं। इससे बुखार आने की समस्या हो सकती है।
रात को दही खाने से बढ़ती है सूजन (Curd can increase swelling)
रात को दही (Curd) खाने से शरीर में सूजन बढ़ने (Inflammation) की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि रात में दही (Curd) का सेवन करने से पित्त की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपके शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करेगा। अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या पहले से है या कोई चोट लगी हुई है तो रात के समय दही खाना आपके शरीर को अंदर से कमजोर करने का काम करेगा।
वैदिक तरीके से तैयार देसी गाय का घी सर्वोतम औषधि है। इस पोस्ट में देसी गाय के घी (Desi Cow Ghee) के अद्भूत फ़ायदों के बारे में बताया गया है जिसे अपनाकर आप भी लाभ Read more…
बादाम के तेल (Almond Oil) के फायदे अनेक हैं। इस लेख में आगे पढ़ें बादाम तेल के इस्तेमाल से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं- ———————————————– बादाम तेल के फायदे: स्वास्थ्य के लिए Read more…
गोटू कोला (मण्डूकपर्णी) के फायदे और नुकसान – Gotu Kola (Mandukaparni) Benefits and Side Effects in Hindi भारत में सदियों से जड़ी बूटियों का उपयोग होता आ रहा है। शरीर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी परेशानियों Read more…
0 Comments