जलजाना

Published by Aahar Chetna on

 

आग या किसी गरम चीज से अचानक से जल जाने से शरीर में फफोले पड़ जाते है। गर्म घी, तेल, दूध, चाय, भाप, गरम तवे से जलने से भी फफोले पड़ जाते हैं। काफी तेज जलन होती है। कभी-कभी फफोलों में मवाद भी आ जाता है।  

जलने पर फफोले न पड़े इसके लिए सबसे पहले जलने वाले स्थान पर पानी डाल दें या उस स्थान को ठंडे पानी में डाल दें। बिना छिलका उतारे आलू को धोना है और फिर उसकी चटनी बनाकर उसे जले हुए स्थान पर जितना जल्दी हो लगा देना चाहिए। आलू जलन को कम कर देगा।

कुछ घरेलू उपाय:-

  • सबसे पहले जले हुए हिस्से को ठंडे पानी में डालकर रखें।

  • दही के पानी में थोड़ा सा चूना मिलाकर जले हुए स्थान पर लगायें। यह नुस्खा तेल से जलने पर ही उपयोग करें।

  • तिल के तेल में जौ का भूना हुआ आटा मिलाकर लेप लगायें।

  • तिल के तेल में खाने का चूना मिलाकर घोंटे और उसका लेप जले हुए स्थान पर लगायें।
  • कच्चे बथुए का रस जले हुए स्थान पर लगायें।
  • मुलहठी को चंदन के साथ पानी में घिसकर लेप करें।
  • मुलतानी मिट्टी को दही में मिलाकर जले हुए स्थान पर लेप करें।

  • तुलसी की पत्तियों को पानी में पीसकर उसका लेप जले हुए स्थान पर लगायें।

  • गेंदे की फूल की चटनी लगा सकते हैं।

  • जले हुए स्थान पर हड़द (हल्दी) ताजा पीसकर लगा सकते हैं।

 

 

जलने के निशान को खत्म करने के लिए नारियल (खोपरा) का शुद्ध तेल लगाना चाहिए। दिन में 2-3 बार लगायें जब तक जख्म नहीं भरता  है।

 

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.