ब्राउन शुगर  के 8 फायदे

1. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ब्राउन शुगर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं में सहनीय राहत प्रदान कर सकती है। पोटेशियम तत्व दर्द और मांसपेशियों की ऐंठन को शांत कर सकते हैं।

2. पाचन में सुधार लाता है उचित मात्रा में खनिज और विटामिन से भरपूर ब्राउन शुगर चयापचय प्रक्रिया को बढ़ावा देती है। ये तत्व पाचन प्रक्रिया में सुधार करते हैं और कम कैलोरी सेवन के साथ भी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखते हैं।

3. वेट मैनेजमेंट जर्नी में बन सकते हैं आपके पार्टनर वजन घटाने की यात्रा में कैलोरी सेवन पर नज़र रखना प्रमुख कार्यों में से एक है। ब्राउन शुगर का कैलोरी स्केल सफेद शुगर की तुलना में कम होता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज बनाता है।

4. त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार यदि आप त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए घरेलू उपचार खोजते हैं, तो आप पाएंगे कि अधिकांश उपचारों में एक सामान्य पदार्थ होता है और वह है ब्राउन शुगर।

5.ऊर्जा का स्रोत है ब्राउन शुगर ब्राउन शुगर के सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी पूरी हो सकती है। ब्राउन शुगर भी सफेद चीनी की तरह ऊर्जा से भरपूर होती है, 100 ग्राम ब्राउन शुगर में 380 केसीएल एनर्जी होता है

6.सर्दी में लाभकारी सर्दी में ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। शोध की मानें तो ब्राउन शुगर बहुत सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तभी तो यह भारतीय चिकित्सा विज्ञान जैसे आयुर्वेद में ब्राउन शुगर को व्यापक रूप से उपयोग में लाया जाता है।

7.अस्थमा से बचाव अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण फेफड़ों में मौजूद वायुमार्ग में सूजन आ जाती है। इस वजह से वो संकीर्ण हो जाते हैं।

8.एंटी माइक्रोबायल गुण ब्राउन शुगर में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कैंडिडा अल्बिकन्स, साल्मोनेला टाइफी,और एस्चेरिचिया कोलाई जैसे विभिन्न सूक्ष्म बैक्टीरिया को खत्म करने व उन्हें रोकने में मदद कर सकते हैं